#Himachal Pradesh

हिमाचल में 19,700 लाभार्थी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से चयनित

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अब तक 19,700 पात्र लोगों का चयन किया गया है। चयनित लोग 18 पारंपरिक व्यवसायों में स्वरोजगार शुरू करेंगे। इसके लिए तीन स्तरीय जांच प्रक्रिया पूरी की गई है और पात्रता सुनिश्चित होने के बाद लाभार्थियों को सहायता प्रदान की जा रही है।

स्वरोजगार की शुरुआत के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय (MSME) चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी देगा। योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक दो लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से पात्र व्यक्तियों का चयन कर लिया गया है। शेष आवेदनों की प्रक्रिया मंत्रालय द्वारा जारी है।

चयन प्रक्रिया में जिला उपायुक्त और उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार शुरू करने वालों को राष्ट्रीय विपणन समिति की ओर से विपणन सहयोग, गुणवत्ता प्रमाणन और ब्रांडिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *