#Bilaspur #Himachal Pradesh

बिलासपुर में 17 मार्च से शुरू होगा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला

बिलासपुर में 17 मार्च से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का भव्य शुभारंभ होगा। इस मेले के तहत 20 से 23 मार्च तक कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

कुश्ती प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बताया कि आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अगली बैठक में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में इस वर्ष भी मनी प्राइस सिस्टम लागू रहेगा, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबले होंगे। आयोजन को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

हर वर्ष की तरह इस बार भी कुश्ती प्रतियोगिता नलवाड़ी मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसे भव्य और रोचक बनाने के लिए आयोजन समिति पूरी तरह सक्रिय है और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *