भारत सरकार ने तुर्की की कंपनी Celebi Aviation का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द किया

भारत सरकार ने तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदाता कंपनी Celebi Aviation को बड़ा झटका देते हुए उसका सिक्योरिटी क्लीयरेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र लिया गया है।
Celebi Aviation देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती रही है। सरकार के इस कदम के बाद अब कंपनी की भारत में जारी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों से मिली रिपोर्टों के आधार पर की है। हालांकि इस फैसले के पीछे की विस्तृत वजहों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भारत और तुर्की के संबंधों में तल्खी देखी गई है। ऐसे में इस कदम को कूटनीतिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब यह देखना होगा कि Celebi Aviation इस फैसले के खिलाफ क्या रुख अपनाती है और भारत सरकार का अगला कदम क्या होगा।