मंडी के सराज में जख्मों पर सात करोड़ रुपए का मरहम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी राहत, लगातार दूसरे दिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज को त्रासदी से उभारने के लिए फौरी राहत के रूप में सात करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी जिला, विशेष रूप से सराज क्षेत्र में बादल फ टने के कारण काफ ी नुकसान हुआ है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के लिए सात करोड़ रुपए तुरंत प्रभाव से जारी कर दिए हैं। दो करोड़ रुपए पहले ही जारी कर दिए गए हैं और अब लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभागों को दो-दो करोड़ तथा बीडीओ को एक करोड़ रुपए और दिए जाएंगे, ताकि बहाली कार्यों में और गति लाई जा सके। लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों थुनाग, बगस्याड़, देजी गांव, बाड़ा और स्यांज गांव का दौरा किया। प्रभावितों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा मैं आपदा के इस दुखद् समय में आपके साथ खड़ा हूं और आपको फि र से बसाने के लिए राज्य सरकार कैबिनेट से विचार करने के बाद विशेष राहत पैकेज जारी करेगी। आपदा बड़ी है, पुनर्वास में समय लगेगा, लेकिन जितना भी पैसा लगे, राज्य सरकार आपकी पूरी मदद करेगी। बाड़ा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को फि र बसाने के लिए वन टाइम पॉलिसी लाने पर विचार करेगी।
राज्य में 68 प्रतिशत भूमि वन भूमि होने के कारण मामला केंद्र सरकार की अनुमति के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मैं स्वयं नुकसान का आकलन करने के लिए आया हूं और मैंने देखा है कि बागबानों का भी काफ ी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार बागबानों का सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।