#Himachal Pradesh #Shimla

प्रतिभा सिंह ने PM मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश को आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर विशेष आर्थिक पैकेज जारी किया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा के मानसून सत्र में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

भारी बारिश और भूस्खलन से हो रहे जानमाल के नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील की कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, सभी को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें और एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ें।

उन्होंने भाजपा नेताओं से भी कहा कि इस कठिन समय में राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश सरकार के राहत कार्यों में सहयोग करें

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाया कि वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं, इसलिए उन्हें इस संकट की घड़ी में प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण करोड़ों का नुकसान हो चुका है, वहीं सड़कें, पुल, पेयजल और बिजली आपूर्ति बहाल करना बड़ी चुनौती है।

प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की मदद बेहद जरूरी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *