#Delhi

गजवा-ए-हिंद की साजिश नाकाम! त्योहारों से पहले बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाँच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई दिल्ली, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और आईईडी (IED) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में भी छापेमारी कर हथियार, गोला-बारूद और बम बनाने वाले रसायन जब्त किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि यह आतंकी समूह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। उन्हें आईईडी बनाने और हमले की तकनीक वहीं से सिखाई जा रही थी।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क देश में हिंसक तरीके से ‘खिलाफत’ स्थापित करने की योजना बना रहा था। त्योहारों से पहले इस मॉड्यूल का ध्वस्त होना पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *