20 सितंबर तक मनाली नेशनल हाईवे बहाल करने का लक्ष्य
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक मनाली नेशनल हाईवे बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 201 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
टम्टा ने सराज, बालीचौकी और माणी गांव में नुकसान का जायजा लिया और सड़क व पुल बहाली के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ की राहत राशि और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को 200 करोड़ का एडवांस फंड दिया है।
उन्होंने कीरतपुर से मनाली फोरलेन का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तेजी से करने के आदेश दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे किसानों और बागबानों को राहत मिलेगी।





