#National

नवरात्र पर देश को तोहफ़ा: कल से शुरू होगा जीएसटी बचत उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की कि कल से देश में “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स” लागू होंगे। इसके साथ ही “जीएसटी बचत उत्सव” की शुरुआत होगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था में 99% वस्तुएं 5% या शून्य कर स्लैब में आएंगी। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा।

इससे घर, टीवी, स्कूटर, बाइक जैसी ज़रूरी वस्तुएं सस्ती होंगी। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत और ‘वन नेशन, वन टैक्स’ व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *