#Himachal Pradesh #Religious #Shimla

शारदीय नवरात्रों की शुरुआत, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आज से शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ हो गया है। पर्व की शुरुआत होते ही प्रदेशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। राजधानी शिमला स्थित कालीबाड़ी मंदिर में सुबह-सवेरे श्रद्धालु पहुंचे और मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार और प्रदेश की सुख-शांति की प्रार्थना की।

मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने इस अवसर पर कहा, “माता रानी का आशीर्वाद पूरे प्रदेश पर बना रहे। आपदाओं से सभी को मुक्ति मिले और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।”

पहले दिन भक्त मां शैलपुत्री की आराधना कर रहे हैं। आने वाले नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा विधिवत की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *