#Himachal Pradesh #Shimla

राज्य आपदा राहत कार्यों के लिए खादी आयोग कर्मचारियों का सहयोग

शिमला स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है।

राज्य निदेशक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु समर्पित किया। इस योगदान के तहत 21 हजार रुपये का चेक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को भेंट किया गया।

उपायुक्त ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस अवसर पर राज्य कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेन्द्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चन्द एवं विनोद कुमार शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *