जयराम ठाकुर ने शूलिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएँ
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को सोलन स्थित प्रसिद्ध माता शूलिनी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बलदेव तोमर सहित भाजपा के सोलन जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भक्ति, श्रद्धा और आत्मिक शक्ति से जीवन को संवारने का अवसर प्रदान करता है।
गौरतलब है कि नवरात्रि के पावन दिनों में माता शूलिनी दरबार में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।





