#Himachal Pradesh #Shimla

हिमाचल में दो नए केंद्रीय विद्यालय, कोटखाई और पांवटा साहिब में स्थापना

केंद्र सरकार ने शिमला के कोटखाई और सिरमौर के पांवटा साहिब में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। यह स्वीकृति केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) द्वारा दी गई है।

देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना पर कुल 5,862.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनमें 2,585.52 करोड़ पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ संचालन व्यय शामिल हैं। नए स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा और इनमें बालवाटिका (3 वर्ष) की भी व्यवस्था होगी।

इन 57 नए विद्यालयों से 4,617 स्थायी नौकरियां सृजित होंगी, जबकि निर्माण और संचालन से हजारों अस्थायी रोजगार भी मिलेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *