#Bilaspur #Himachal Pradesh

एम्स बिलासपुर ने मेडिकल, सर्जिकल गेस्ट्रो और कार्डियोथोरेसिक मरीजों के लिए शुरू किया विशेष प्रोग्राम

बिलासपुर। एम्स बिलासपुर ने मेडिकल, सर्जिकल गैस्ट्रो और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी से जुड़े मरीजों के लिए विशेष प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कदम से अब प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली एम्स की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

अभी तक इन बीमारियों के विशेष उपचार की सुविधा बिलासपुर में उपलब्ध नहीं थी। नई व्यवस्था के तहत मरीज की सबसे पहले जांच मेडिसिन विभाग में होगी। यदि स्थिति सामान्य है तो उसे यहीं इलाज मिलेगा, लेकिन विशेष उपचार की आवश्यकता होने पर मरीज को सीधे पंजीकरण काउंटर पर भेजा जाएगा।

काउंटर से सॉफ्टवेयर के माध्यम से उसका पंजीकरण एम्स नई दिल्ली में कर दिया जाएगा और ओपीडी स्लॉट भी पहले से तय हो जाएगा। दिल्ली पहुंचने पर मरीज को किसी अतिरिक्त औपचारिकता से नहीं गुजरना होगा और उसे प्राथमिकता के आधार पर इलाज मिलेगा।

जरूरत पड़ने पर एम्स दिल्ली के विश्राम सदन में मरीज और परिजनों के रहने की व्यवस्था भी की जाएगी।

एम्स बिलासपुर प्रशासन का कहना है कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य मरीजों की परेशानी कम करना, समय बचाना और उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंचाना है। नई सुविधा से प्रदेश के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *