#Bilaspur #Himachal Pradesh

हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा: बस पर गिरा पहाड़, 18 की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस पर पहाड़ गिर गया, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ जब संतोषी नामक निजी बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। बस जैसे ही शुक्र खड्ड के पास भालू पुल के समीप पहुंची, अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए, जो सीधे बस पर आ गिरे। बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

राहत दल ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि घायलों को एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, और भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जो उस समय कुल्लू दौरे पर थे, घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बिलासपुर के लिए रवाना हो गएबिलासपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं और घायलों का इलाज एम्स बिलासपुर में जारी है।

यह हादसा प्रदेश में हो रहे लगातार भूस्खलन और बारिश के खतरे की भयावह तस्वीर पेश करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *