#Himachal Pradesh #Shimla

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से ₹29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में ₹29.50 करोड़ की लागत से पांच विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में ₹6.47 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में ₹2.20 करोड़ की लागत से बने सब मार्किट यार्ड (चरण-1) का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही, उन्होंने ₹2 करोड़ की लागत से बनने वाली रेणुका जी–ददाहू–बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उपमंडल नोहराधार के अंतर्गत ₹17.89 करोड़ की लागत से बनने वाली सिंचाई सुविधा, तथा ग्राम पंचायत भराड़ी के अंतर्गत चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग गांवों के लिए ₹94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति माइना बाग में उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *