#Himachal Pradesh #Shimla

मुख्यमंत्री राहत कोष में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ सोलन ने दिया एक लाख रुपये का योगदान

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) ने सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना दर्शाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सचिवालय शिमला पहुंचा और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर यह योगदान सौंपा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह राशि राज्य में जरूरतमंदों की सहायता और राहत कार्यों में उपयोग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा किया गया यह योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

संघ के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि यह अंशदान हिमाचल प्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का कर्तव्य केवल कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हित में योगदान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर जिला सचिव महेन्द्र भारद्वाज, रामशहर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कौशल, कण्डाघाट ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, धर्मपुर-कसौली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला सलाहकार मेहर चंदेल, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप) के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, राज्य सलाहकार शमशेर ठाकुर और जिला कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *