#Himachal Pradesh #Solan

परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा पर टोल वसूली दोबारा शुरू, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

परवाणू-शिमला फोरलेन पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा लगभग 51 दिन बाद फिर से चालू हो गया है। मंगलवार रात 12 बजे से टोल वसूली बहाल कर दी गई। टोल क्लेक्शन कंपनी के मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की दलीलें सुनने के बाद प्रदेश उच्च न्यायालय ने 11 नवंबर की मध्यरात्रि से टोल वसूली दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए।

गौरतलब है कि भारी बरसात के चलते फोरलेन की स्थिति खराब होने पर एक व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें सड़क की मरम्मत से पहले टोल वसूली रोकने की मांग की गई थी। न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए 20 सितंबर को टोल वसूली पर रोक लगाई थी और एनएचएआई को 10 दिनों में फोरलेन की मरम्मत के आदेश दिए थे।

एनएचएआई की ओर से 11 नवंबर को अदालत को सूचित किया गया कि फोरलेन की दोनों लेन दुरुस्त कर दी गई हैं, जिसके बाद न्यायालय ने टोल वसूली बहाल करने की अनुमति दे दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *