#Himachal Pradesh #Una

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से लौटे युवक

कीनिया भेजने के नाम पर सात युवकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला सहित तीन एजेंटों ने सभी युवाओं से कुल 14 लाख रुपये वसूले, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान वीज़ा और टिकट फर्जी पाए जाने पर उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

रामपाल निवासी ट्रीम्बला (जिला मंडी) सहित अन्य छह युवकों ने इस संबंध में ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि हमीरपुर रोड बरनोह की एक महिला और दो व्यक्तियों ने उन्हें कीनिया भेजने का झांसा देकर प्रति युवक दो लाख रुपये लिए थे।

पीड़ितों के अनुसार, एजेंटों ने उन्हें गलत वीज़ा और टिकट देकर दिल्ली भेजा। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद सभी को वापस लौटना पड़ा।

एसपी अमित यादव ने बताया कि सात युवकों की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *