#Himachal Pradesh #Shimla

हिमाचल के राशन डिपो में पहली बार प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा उपलब्ध, 120 रुपये प्रति किलो तय मूल्य

हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को पहली बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा राशन डिपो में उपलब्ध कराया जाएगा। रसायन-मुक्त पद्धति से बना यह आटा उच्च फाइबर और पारंपरिक कृषि के स्वाद का अनोखा मिश्रण होगा।

मंगलवार को कृषि विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राकृतिक खेती की तकनीक से खरीदे गए जौ की पिसाई कर इसे प्रदेशभर के राशन डिपो और कृषि विभाग के आउटलेट्स में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी आपूर्ति 20 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

विभाग ने पहली बार पांगी क्षेत्र में प्राकृतिक खेती से उत्पादित जौ की पिसाई शुरू की है। उपभोक्ताओं को यह आटा 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा।

कृषि सचिव सी. पालरासू ने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा विभागीय आउटलेट्स और डिपो दोनों में 120 रुपये प्रति किलो के निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *