#Himachal Pradesh #Shimla

हिमाचल प्रदेश में जनगणना की तैयारियां तेज, अधिकारियों की नियुक्ति पूरी

हिमाचल प्रदेश में आगामी जनगणना-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने इस दिशा में अहम कदम उठाते हुए विभिन्न स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मंडल, जिला, उपमंडल, तहसील और शहरी निकाय स्तर पर जनगणना से जुड़े अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल स्तर पर मंडल आयुक्त को जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला स्तर पर उपायुक्त को प्रधान जनगणना अधिकारी बनाया गया है, जबकि उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और रेजिडेंट आयुक्त को जिला जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला राजस्व अधिकारी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उप-मंडल स्तर पर उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) जनगणना अधिकारी होंगे, वहीं तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके अतिरिक्त राजस्व एवं कार्यालय स्टाफ को सहायक जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

यह अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी की गई है। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, छावनी परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों में आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, अभियंता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *