#Himachal Pradesh #Shimla

हिमाचल के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मिलेंगे आधुनिक उपकरण : डॉ. शांडिल

शिमला। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सशक्त बनाने के लिए उच्च तकनीक वाली डायग्नोस्टिक मशीनें खरीदी जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निगम की पारदर्शी खरीद व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण दवाओं, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिली है।

बैठक का संचालन निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंघल ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *