#National #Sports

एशिया कप सुपर-4: पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, सूर्यकुमार बोले- टीम ने मेरा काम आसान कर दिया

एशिया कप टी20 सुपर-4 मुकाबले में भारत ने रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान (58 रन) की पारी की मदद से 5 विकेट पर 171 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (74 रन) और शुभमन गिल (47 रन) की धुआंधार साझेदारी की बदौलत सात गेंद शेष रहते 174 रन बनाकर जीत पक्की कर ली। तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद पर नाबाद 30 रन जोड़े।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि टीम ने संयम दिखाया और जीत आसान बना दी। उन्होंने गिल-अभिषेक की जोड़ी को “आग और बर्फ का मेल” बताया। शिवम दुबे (2 विकेट) की गेंदबाजी की भी जमकर सराहना की।

मैन ऑफ द मैच बने अभिषेक ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आक्रामकता का जवाब बल्ले से दिया। वहीं पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही मैच उनकी पकड़ से बाहर कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *