#Himachal Pradesh #Shimla

बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप तेज, 15 जगहों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इनमें तीन स्थानों पर पारा शून्य से नीचे और एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम साफ है, जबकि मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।

सोमवार सुबह मौसम करवट बदलने के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल में रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग में 12 सेंटीमीटर और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई, जिससे कुल्लू व लाहौल में ठंड बढ़ गई। कोकसर और चंद्रा घाटी में भी बर्फ के फाहे गिरे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से 14 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की आशंका है।

मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
शिमला 9.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 5.7, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 4.8, हमीरपुर 3.8, कुफरी 5.6, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 3.0, भरमौर 5.0, रिकांगपिओ 2.5, बरठीं 2.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -4.4, बजौरा 2.9।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *