#Delhi #National

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कई कैबिनेट मंत्री और विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली।

गौरतलब है कि 9 सितंबर को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए थे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव कराया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *