कश्मीर से दिल्ली तक पहली पार्सल मालगाड़ी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
कश्मीर घाटी से दिल्ली तक पहली पार्सल मालगाड़ी की शुरुआत हो गई है। इस सेवा से किसानों की उपज अब समय पर राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगी और फसल खराब होने की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। रोजाना करीब 23–24 टन माल अगले ही दिन दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे उत्पादों की ताजगी और गुणवत्ता बनी रहेगी।
सड़क परिवहन की तुलना में यह सेवा न केवल कम खर्चीली होगी बल्कि ट्रकों पर निर्भरता भी घटेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नौगाम से इस पार्सल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह पहल जम्मू-कश्मीर की कृषि और बागवानी को देश के बड़े बाजारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।





