#Himachal Pradesh #Shimla

हिमाचल बजट 2025: किसानों को तोहफा, दूध के दाम बढ़े, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शिमला, 17 मार्च 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में किसानों के लिए राहत, धार्मिक पर्यटन के विस्तार और राज्य की वित्तीय चुनौतियों का जिक्र किया गया।

किसानों को बड़ी राहत: दूध की कीमतों में 6 रुपये का इजाफा
सीएम सुक्खू ने गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 6-6 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की। इसके तहत:

  • गाय के दूध का दाम 45 रुपये से बढ़कर 51 रुपये प्रति लीटर होगा।
  • भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इसके अलावा, प्राकृतिक हल्दी उगाने वाले किसानों को 90 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। सरकार ने 2026 तक 1 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

धार्मिक पर्यटन पर जोर
बजट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर फोकस किया गया है।

वित्तीय चुनौतियां और कर्ज पर निशाना
सीएम सुक्खू ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 वित्तीय चुनौतियों से भरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए लोन का लगभग 70 प्रतिशत पिछली सरकार के कर्ज और ब्याज के भुगतान पर खर्च हुआ।

समृद्ध हिमाचल का संकल्प
अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करते हुए सीएम सुक्खू ने इसे हिमाचल प्रदेश के लिए “स्वर्णिम बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर प्रदेश की संकल्पना को साकार करेगा और राज्य की प्रगति को गति देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *