शराब घोटाले से घटी हिमाचल की राजस्व प्राप्तियां: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश की गिरती राजस्व प्राप्तियों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब घोटाले के कारण एक्साइज और टैक्स कलेक्शन में भारी गिरावट आई है, जिससे राज्य की आमदनी प्रभावित हुई है।
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को 17 तारीख से विशेष लगाव है, क्योंकि हर साल इसी दिन बजट पेश किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सार्वजनिक परिवहन से आने को महज एक “ड्रामा” बताया और कहा कि जनता को दिखावे से नहीं, बल्कि धरातल पर काम के नतीजे चाहिए। शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी आम आदमी की छवि बनाने के लिए वैगन आर में आते थे, लेकिन जनता ने उन्हें और उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया।
राजस्व में गिरावट और वित्तीय संकट
रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल GST कंपनसेशन और RDG (Revenue Deficit Grant) के खत्म होने की शिकायत कर रहे