#Himachal Pradesh #Shimla

मिल्कफेड ने दिवाली के लिए तैयार की 500 क्विंटल मिठाइयां, 30 काउंटरों पर बिक्री शुरू

मिल्कफेड ने इस दिवाली के अवसर पर 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। मिठाइयां 15 अक्टूबर, बुधवार से प्रदेश के 30 काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और यह बिक्री दिवाली की पूर्व संध्या, 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

त्योहारों के सीजन में बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार रहती है, लेकिन मिल्कफेड की मिठाइयां शुद्ध देसी घी से बनाई गई हैं, जिससे लोगों को गुणवत्ता और शुद्धता का भरोसा मिलता है।

प्रदेश में कुल्लू, मंडी, नालागढ़, नाहन, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, शिमला और दत्तनगर सहित कई स्थानों पर मिल्कफेड के काउंटर लगाए गए हैं। इस बार मिठाइयों का निर्माण चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित चंडीगढ़ स्वीट्स द्वारा किया जा रहा है।

मिल्कफेड की मिठाइयों की स्वाद और शुद्धता के कारण लोग इन्हें उत्साहपूर्वक खरीदते हैं और अधिकारी, कर्मचारी व नेता वर्ग इन्हें दिवाली पर उपहार के रूप में देना पसंद करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *