#Himachal Pradesh

हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल पर बैन, शिक्षक-छात्रों पर समान नियम लागू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने और बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए कड़ा निर्णय लिया है। अब स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम में जमा करवाने होंगे, उन्हें कक्षा में फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसी तरह विद्यार्थियों को भी घर से मोबाइल लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

शिक्षकों और छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हटकर मोबाइल पर केंद्रित होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि मोबाइल फोन आज विद्यार्थियों की पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा बन चुका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कक्षा में मोबाइल की घंटी या नोटिफिकेशन न केवल छात्रों का ध्यान भटकाते हैं, बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक असर डालते हैं। इसके अलावा, ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से छात्रों में तनाव, चिंता, नींद की समस्या, आंखों की रोशनी कमजोर होना और कान संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *