#National

पीएम मोदी का मणिपुर दौरा: हज़ारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इम्फाल में भी प्रधानमंत्री ₹1,200 करोड़ से अधिक की लागत से बने नागरिक सचिवालय और इमा मार्केट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा मणिपुर में समावेशी और सतत विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्राथमिकता को मजबूत रूप से दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिज़ोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। वे 13 सितंबर की सुबह मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल पहुंचेंगे, जहाँ लगभग ₹9,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में प्रधानमंत्री मणिपुर पहुंचकर चुराचांदपुर में विकास कार्यों की नींव रखेंगे और स्थानीय जनता से संवाद करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *