नेशनल हाईवे-103 पर निजी बस तोड़फोड़ मामला: आरोपी हिरासत में, जांच जारी
नेशनल हाईवे-103 के सलासी क्षेत्र में निजी बस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने संलिप्त कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बाद अपनी कार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे सलासी क्षेत्र में कार सवार कुछ युवकों ने निजी बस ऑपरेटरों के साथ बहस की, जिसके बाद उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
हालांकि, कुछ ही दूरी पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी युवक घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए और वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।नेशनल हाईवे-103 के सलासी क्षेत्र में निजी बस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने संलिप्त कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना के बाद अपनी कार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे सलासी क्षेत्र में कार सवार कुछ युवकों ने निजी बस ऑपरेटरों के साथ बहस की, जिसके बाद उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
हालांकि, कुछ ही दूरी पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी युवक घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए और वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।