#Himachal Pradesh #Shimla

संजौली मस्जिद विवाद फिर गरमाया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आमरण अनशन पर; शुक्रवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में मस्जिद से जुड़े विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया है। देवभूमि संघर्ष समिति की अगुवाई में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग संजौली थाना के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुक्रवार को व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

हिंदू नेताओं विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए “झूठे मामले” तुरंत वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन 11 सितंबर 2024 की तरह बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

संगठनों ने संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर नियमों के तहत बिजली और पानी की आपूर्ति रोकने तथा विवादित स्थल पर सभी गतिविधियाँ बंद करवाने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन को इन मांगों पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि तीनों मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुक्रवार को संजौली में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *