संजय गुप्ता बने हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश सरकार ने संजय गुप्ता को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय प्रबोध सक्सेना के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया है। प्रबोध सक्सेना को अब बिजली बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजय गुप्ता का तबादला किया गया। सरकार की ओर से इस नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
संजय गुप्ता अगले आदेश तक रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। वे मुख्यमंत्री के समग्र प्रशासनिक नियंत्रण और पर्यवेक्षण के अधीन कार्य करेंगे और रैंक, स्थिति तथा जिम्मेदारी में मुख्य सचिव के पद के समकक्ष होंगे। इस अतिरिक्त प्रभार से कमलेश कुमार पंत को मुक्त कर दिया गया है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को भी मुख्य सचिव के समान रैंक दिया गया है। छह महीने के सेवा विस्तार के बाद उन्हें मंगलवार को राज्य सचिवालय में विदाई दी गई।
सूत्रों के अनुसार, देर रात तक नए मुख्य सचिव के नाम पर मंथन हुआ और संभावना है कि केके पंत, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी, अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं।





