#National

Apple स्टोर पर धक्का-मुक्की: iPhone 17 खरीदने पहुंचे हजारों ग्राहक

भारत में शुक्रवार (19 सितंबर) को Apple iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही मुंबई और दिल्ली स्थित स्टोर्स पर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के BKC जियो सेंटर और दिल्ली के साकेत Apple स्टोर के बाहर सैकड़ों ग्राहकों की कतारें लग गईं। कई लोग रातभर लाइन में खड़े रहे ताकि वे पहले दिन ही नया iPhone खरीद सकें।

भीड़ के दौरान कुछ जगहों पर ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने के लिए तैनात किया गया।

अहमदाबाद से आए मनोज नाम के ग्राहक ने बताया, “मैं हर बार अहमदाबाद से आता हूँ। आज सुबह 5 बजे से लाइन में खड़ा हूँ।” वहीं, एक अन्य ग्राहक ने कहा कि वह रात 8 बजे से इंतजार कर रहे हैं ताकि नया iPhone 17 Pro Max (नारंगी रंग) सबसे पहले खरीद सकें।

ग्राहकों का उत्साह साफ झलक रहा था। कई लोगों ने कहा कि वे पिछले छह महीनों से इस फोन का इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर कैमरा, बैटरी और नए लुक को लेकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए।

बिक्री बढ़ाने के लिए Apple के रिटेल पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आकर्षक ऑफर्स भी दिए हैं, जिनमें कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, लंबी अवधि की EMI स्कीम और बंडल डील्स शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *