#Himachal Pradesh #Shimla

जल शक्ति विभाग में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्करों के लिए बनेंगे अलग स्लैब : अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग के पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्करों के लिए अलग-अलग वेतन स्लैब बनाने का निर्णय लिया है। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।

वर्तमान में इन कर्मचारियों को 5,500 से 6,000 रुपये तक मानदेय मिलता है, जिसे सरकार बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह तक कर सकती है।

हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान इन वर्करों ने दिन-रात मेहनत कर लोगों तक पानी की सप्लाई पहुंचाई। मंडी, सिरमौर, चंबा और कुल्लू जिलों में मल्टीपर्पज वर्करों ने पाइपलाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति को सुचारु रखा। विभाग में इस समय लगभग 10 हजार वर्कर सेवाएं दे रहे हैं।

फिलहाल जल शक्ति विभाग में 4,019 मल्टीपर्पज वर्कर, 2,307 पंप ऑपरेटर और 1,019 पैरा फिटर कार्यरत हैं। मल्टीपर्पज वर्करों के भर्ती नियम अब तक तय नहीं हुए थे, जिन्हें अब सरकार अंतिम रूप देने जा रही है।

इसके अलावा विभाग ने करीब 1,300 जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट बनाया है। जब तक कार्यालयों में चपरासी पदों की भर्ती नहींहोती, तब तक उनकी सेवाएं ली जाती रहेंगी। सरकार शेष जल रक्षकों को भी पंप अटेंडेंट बनाने की तैयारी कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *