#National

पीएम स्वनिधि योजना के तहत एलओआर जारी न होने पर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत (एलओआर) जारी न किए जाने से नाराज हरिद्वार के रेहड़ी-पटरी संचालकों और लघु व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर निगम के सिटी मेंशन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व लघु व्यापार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सिटी मेंशन विभाग द्वारा योजना के दूसरे चरण में पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को समय पर एलओआर जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे बैंकों द्वारा लोन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभागीय जांच की मांग की है।संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 जून 2020 को शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के तहत देशभर के 50 लाख रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया था। अब इसके दूसरे चरण में 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक के लोन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका शुभारंभ 1 अगस्त 2025 से हो चुका है।

उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पात्र आवेदकों को एलओआर जारी कर लाभ नहीं दिया गया, तो सिटी मेंशन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस दौरान प्रदर्शन में मोहनलाल, सचिन राजपूत, गोलू कश्यप, ओमप्रकाश कल्याण, वीरेंद्र, मनोज, सोनू कुमार, प्रदीप कश्यप, चंदन रावत, बालकिशन, श्यामजीत, बलवीर गुप्ता, सुरेश कांति, मंजू पाल, सुनीता चौहान, आशा देवी, सुमन, पुष्पा दास, सुमित्रा, सुषमा सहित कई लघु व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *