#Himachal Pradesh #Shimla

विमल नेगी केस: थाने में डिलीट हुआ पेन ड्राइव का डाटा, सीबीआई का बड़ा खुलासा

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एजेंसी ने बताया कि शव से बरामद हुई पेन ड्राइव का डाटा शिमला के सदर थाने में डिलीट किया गया था।

सीबीआई रिपोर्ट के अनुसार, 21 मार्च की सुबह एएसआई पंकज शर्मा ने थाने के कंप्यूटर में पेन ड्राइव लगाकर फाइलें खोलीं और सबूत नष्ट कर दिए। जांच एजेंसी का कहना है कि यह सब जानबूझकर किया गया ताकि नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को बचाया जा सके।

फोरेंसिक जांच में पेन ड्राइव फॉर्मेट होने की पुष्टि हुई है। साथ ही, पंकज शर्मा के मोबाइल फोन से भी कई आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पंकज लगातार बयान बदल रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा।

गौरतलब है कि 18 मार्च की सुबह सतलुज नदी में मछुआरों ने विमल नेगी का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद पंकज शर्मा ने शव की जेब और जैकेट की जांच करवाई, जिसमें नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और पेन ड्राइव मिली थी। नकदी व लाइसेंस पुलिस को सौंप दिए गए, लेकिन पेन ड्राइव गायब कर दी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *